फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India's largest military exercises held at western border

सेना की ताकत आजमाएगा भारत, 'दुश्मन' होगा निशाने पर

Tue, 22 Sep 2015 04:12 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
India's largest military exercises held at western border

सीमा पार से लगातार हो रही फायरिंग और परमाणु हथियारों की धौंस के बीच अब भारत ने भी विपरीत हालात से निपटने के लिए कमर कस ली है। भारतीय सेना देश की पश्चिमी सीमा पर बड़े स्तर पर एक सैन्य अभ्यास करने जा रही है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस सैन्य अभ्यास में बख्तरबंद और तोपखाने से लैस भारतीय सेना उच्च तकनीक के हथियारों के साथ प्रयोग के तौर पर दुश्मन की सीमा में एक हमले को अंजाम देगी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अक्टूबर-नवंबर महीने में राजस्थान में होने वाला यह युद्धाभ्यास हाल के दिनों में सबसे बड़ा अभ्यास होगा। इस सैन्य अभ्यास में सेना के करीब 30 हजार जवान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को दिया गया एडवांस नोटिस

India's largest military exercises held at western border

नवंबर महीने के आखिर तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में पैराट्रूपर्स को दुश्मन की सीमा में उतारने की तैयारी भी परखी जाएगी। सेना के एक सूत्र ने बताया चार साल में एक बार ऐसा अभ्यास किया जाता है ताकि युद्ध के समय सेना की क्षमता को जांचा जा सके।

झांसी से लेकर हैदराबाद तक के जवान इस सैन्य अभ्यास के लिए भेजे जा रहे हैं। दो देशों के बीच लागू सैन्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पाकिस्तान को भी इस युद्धाभ्यास की जानकारी 'एडवांस नोटिस' के तहत दे दी गई है।

सेना के 30 हजार जवानों के अलावा इस अभ्यास में टी-90एस और टी-72 के सैकड़ों टैंकों, तोपों और बहु-उद्देशीय रॉकेट सिस्टम को भी शामिल किया गया है। इस अभ्यास का मुख्य मकसद बिना किसी तैयारी के अचानक होने वाले युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए सेना को तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed