{"_id":"510f5978-84fb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-re-assures-portugal-on-abu-salem-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेम का मामला जल्द सुलझा लेंगे: खुर्शीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सलेम का मामला जल्द सुलझा लेंगे: खुर्शीद
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुर्तगाल से प्रत्यर्पण संधि के बिना भारत लाए गए कुख्यात सरगना अबू सलेम मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने भारत की ओर से सलेम पर चलाए जा रहे मुकदमों पर ऐतराज जताया है।
पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने उन मुकदमों को वापस लेने को कहा है जिनमें सलेम को फांसी की सजा हो सकती है।
भारत दौरे पर आए पुर्तगाल के विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि सलेम का मामला पेचीदा है और इसे दोनों देश बहुत जल्द सुलझाना चाहेंगे।
वहीं, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि दोनों देशों के न्यायिक तंत्र वार्ता करके सलेम मामले को जल्द सुलझा लेंगे। अपनी यात्रा के दौरान पुर्तगाल के विदेश मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि सलेम को पुर्तगाल से बिना प्रत्यर्पण संधि के भारत लाया गया था। सलेम को भारत लाने के दौरान भारतीय अधिकारियों ने पुर्तगाल को इस बात का आश्वासन दिया था कि यहां सलेम पर फांसी का मुकदमा नही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी शर्त पर पुर्तगाल सरकार ने सलेम को भारत को सौंपा था। लेकिन मौजूदा अदालती कार्रवाई में सलेम को फांसी की भी सजा हो सकती है। इस बात पर पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन