{"_id":"6462ee48-5109-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-pak-talks-on-nuclear-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक ने की परमाणु मुद्दे पर वार्ता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत-पाक ने की परमाणु मुद्दे पर वार्ता
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 28 Dec 2012 09:43 PM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों से जुडे़ विश्वास बहाली के उपायों पर शुक्रवार को यहां विचार विमर्श किया। दोनों पक्षों ने प्रक्षेपास्त्रों के प्रक्षेपण की पूर्व सूचना तथा परमाणु हथियारों के हादसों के खतरों को रोकने संबंधी समझौतों के क्रियान्वयन पर बातचीत की।
विज्ञापन
परमाणु हादसों के खतरों को कम करने के लिए दोनों देशों ने द्विपक्षीय समझौते की अवधि फरवरी 2017 तक बढ़ा दी है। वार्ता में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण) डीबी वेंकटेश वर्मा ने किया, जबकि पाकिस्तानी दल की अगुवाई वहां के अतिरिक्त सचिव ऐजाज अहमद चौधरी ने की। वार्ता में विश्वास बहाली के अन्य उपायों की संभावना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन