फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india on third position in rape and second in murder

रेप के मामले में भारत तीसरे नंबर पर

Thu, 24 Jul 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
india on third position in rape and second in murder

हमारे देश में जहां एक तरफ महिलाएं देवी के रूप में पूजी जातीं हैं वहीं समाज में महिलाओं की स्थिति दिन ब दिन बेहद खराब होती जा रही है।

विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े तमाम दावों के बीच कड़वी सच्चाई बयां करती संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010 में दुनिया के सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज किए जाने वाले ‘टाप 10’ देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर जबकि 2012 में हत्या के मामले में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र अपराध रुझान सर्वेक्षण 2010 के मुताबिक भारत में 2010 में बलात्कार के 22172 मामले दर्ज किए गए। वहीं दुनिया की सुपरपावर कहे जाने वाले अमरीका में रेप के सबसे ज्यादा 85593 मामले जबकि ब्राजील में 41180 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े

india on third position in rape and second in murder

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक जहां एक तरफ भारत में एक लाख की जनसंख्या पर 1.8 प्रतिशत रेप के मामले सामने आए वहीं अमरीका में यह प्रतिशत 27.3 और ब्राजील में 21.09 रहा। इसके अलावा 2010 में ब्रिटेन में 15892, मैक्सिको में 14993, फांस में 10108, जर्मनी में 7724, स्वीडन में 5960, रूस में 4907, फिलीपींस में 4718 और कोलंबिया में 3157 रेप के मामले सामने आए।

वहीं हत्या के मामले में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 में सबसे ज्यादा 50108 हत्याएं ब्राजील में हुईं। जबकि भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा जहां 2012 में 43335 हत्या के मामले दर्ज हुए।

इसके अलावा नाइजीरिया में हत्या के 33817 मामले, मैक्सिको में 26037, कांगो में 18586, दक्षिण अफ्रीका में 16259, कोलंबिया में 14670 और पड़ोसी देश पाकिस्तान में हत्या के 13846 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed