फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india on 81st position in the good country Index

अच्छे देशों की सूची में फिसड्डी है भारत

Wed, 25 Jun 2014 03:47 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
india on 81st position in the good country Index

ये खबर हमारे लिए बुरी हो सकती है। अच्छे दिनों की उम्मीद बैठे हों तो मूड भी खराब कर सकती है। लेकिन सच से मुंह भी नहीं छिपाया जा सकता। दरअसल, भारत दुनिया का सबसे अच्छा देश नहीं है।

विज्ञापन


अच्छे देशों की सूची में भारत का 81 वां स्थान है।

दुनिया का सबसे अच्छा देश कौन सा है? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए ब्रिटेन में एक सर्वे किया गया। सर्वे के नतीजे के मुताबिक, दुनिया का सबसे अच्छा देश आयरलैंड है।
विज्ञापन

तैयार हुई दुनिया के 125 देशों की सूची

india on 81st position in the good country Index

ब्रिटेन के पॉलिसी एडवाइजर साइमन एनहोल्ट ने द गुड कंट्री इंडेक्स के नाम से दुनिया के 125 देशों की सूची तैयार की है।

इस सर्वे के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ, ‌विश्व बैंक, स्वयं सेवी संस्‍थाओं और कई दूसरे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से 35 अलग-अलग प्रकार के आंकड़े और तथ्य जुटाए गए।

इसमें प्रेस की स्वतंत्रता, शराणार्थियों की संख्या, हथियारों की संख्या, और नोबल प्राइज जीतने वालों की संख्या जैसी सूचनाओं को भी इकट्ठा किया गया। इस सूची में भारत का 81वां स्थान है।

आयरलैंड है दुनिया का सबसे अच्‍छा देश

india on 81st position in the good country Index

टॉप 10 देशों में पहले नंबर पर आयरलैंड ह‌ै। इसके बाद आते हैं फिनलैंड, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, स्वीडन, यूके, नॉर्वे, डेनमार्क, बेल्जियम। इस लिहाज से देखें तो पश्चिमी यूरोप दुनिया के सबसे अच्छा हिस्सा माना जाएगा।

इस सूची में रूस और चीन क्रमशः 95 और 107वें स्थान पर हैं। यह पहली बार है जब इस तरह का इंडेक्स तैयार किया गया है।

विज्ञापन

इराक, लीबिया सबसे निचले स्तर पर

india on 81st position in the good country Index

इस इंडेक्स के अनुसार इराक, लीबिया और वियतनाम वैश्विक स्तर पर अपने योगदान के मामले में सबसे निचले स्तर पर हैं।

पॉलिसी एडवाइजर साइमन कहते हैं, ′ यह ऐसा समय है जब सभी देशों को अपने फैसलों और योजनाओं को अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में रखकर आकना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो जलवायु परिवर्तन, गरीबी, आर्थिक मंदी, आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियां और विकराल रूप ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed