फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india off today against gangrape

दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ आज भारत बंद

Thu, 03 Jan 2013 09:09 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 03 Jan 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
india off today against gangrape

दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के साथ ही गुरुवार को काला दिवस मनाने का भी फैसला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से देशभर में अभियान चला रखा है।

विज्ञापन


बंद की महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके आह्वान के पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि दोषियों को फांसी देने और सख्त कानून बनाने की मांग की मुहिम में कोई भी राजनीतिक दल शामिल नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक किसी नेता को मुहिम में शामिल होना है, तो वह आम आदमी के तौर पर शामिल हो सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से आए छात्रों ने अपील की, कि सभी अपने दोस्तों को मैसेज और फोन कर सूचित करें कि तीन जनवरी को काला दिवस मनाएं और भारत बंद में शामिल हों। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भारत बंद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed