फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india nepal conflicts

भारत पर आरोप लगाकर आंदोलन दबाना चाहती है नेपाल सरकार

Tue, 29 Sep 2015 09:23 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
india nepal conflicts

नए संविधान के विरोध में देश के प्रमुख नाकाओं पर धरना दे रहे मधेसियों ने नेपाल के गृह मंत्री के उन आरोपों को नकारा है, जिसमें उन्होंने नाकेबंदी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन


संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत विरोधी भावनाएं फैलाकर नेपाल सरकार मधेसियों की आवाज दबाना चाहती है। नेपाल के गृह मंत्री बामदेव गौतम ने भारत पर नाकेबंदी के लिए मधेसियों को उकसाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

बोले, महात्मा गांधी के समान उनका आंदोलन भी अहिंसात्मक

india nepal conflicts

एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से चल रहा मधेसियों की नाकेबंदी ने देश में पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी उत्पादों की किल्लत शुरू कर दी है। नेपाल के प्रमुख पांच नाकाओं में से एक विराटनगर नाके पर उपेंद्र यादव धरने पर बैठकर नाकाबंदी कर रहे हैं।

यादव ने कहा कि उनका आंदोलन महात्मा गांधी के समान ही अहिंसात्मक  है। उन्होंने अपने आंदोलन को असहयोग और अवज्ञा आंदोलन की संज्ञा दी है।

यादव ने कहा कि मधेस आंदोलन को गोलियों के डर से नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत के  साथ रिश्तों में इन परिस्थितियों की वजह से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed