फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india may get access to headley tahawwur rana

हेडली, राणा से पूछताछ की भारत को मिलेगी इजाजत

Wed, 29 May 2013 10:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 29 May 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
india may get access to headley tahawwur rana

भारत को जल्द ही मुंबई हमले की साजिश में शामिल लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली और उसके साथी तहाव्वुर राणा से पूछताछ की इजाजत मिल सकती है। ये दोनों फिलहाल अमेरिका की जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अमेरिका में हाल में हुई द्विपक्षीय बातचीत में भारत के पूछताछ की अनुमति देने के आग्रह पर वाशिंगटन ने सकारात्मक रुख जाहिर किया है। पाकिस्तानी अमेरिकी आतंकी हेडली ने ही 26/11 के हमले के लिए मुंबई में रेकी की थी।
विज्ञापन


हेडली से भारतीय जांच अधिकारी पहले भी एक बार अमेरिका में पूछताछ कर चुके हैं। लेकिन राणा से पूछताछ की इजाजत उन्हें नहीं मिली थी। लेकिन माना जा रहा है कि डेनमार्क में हमले की साजिश में दोषी करार राणा से भी इस बार भारतीय अधिकारी पूछताछ कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जांचकर्ताओं का मानना है कि राणा से पूछताछ में कई अहम जानकारियों का खुलासा हो सकता है क्योंकि वह हेडली का बेहद करीबी रहा है।

भारतीय जांच एजेंसियां मानती हैं कि हेडली और राणा के पास मुंबई हमले को लेकर काफी जानकारी है और उनसे पूछताछ से मुंबई हमले की साजिश की कई कड़ियों को जोड़ने में मदद मिल सकती है।

51 वर्षीय हेडली को मुंबई हमले की साजिश में भी अमेरिकी अदालत ने दोषी करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed