फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india is not take part against attack on isis.

ISIS के खिलाफ जंग में शामिल नहीं होगा भारत

Wed, 01 Oct 2014 08:11 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
india is not take part against attack on isis.

पश्चिमी एशिया में आतंक फैला रहे आईएसआईएस के खिलाफ जंग में भारत ने किसी भी तरह गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि भारत इस क्षेत्र में आतंकवाद पर नियंत्रण करने के लिए और इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका का साथ देने को राजी है।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक इराक और सीरिया इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व में शुरू हुए हवाई हमलों में भारत ने अपनी भागीदारी पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ हुई शिखर वार्ता में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताई थी।

आतंकवाद के खिलाफ नहीं बनेगा किसी गठबंधन का हिस्सा

india is not take part against attack on isis.

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (अमेरिका) विक्रम दुरुईस्वामी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी ‘गठबंधन’ में शामिल होने नहीं जा रहा है, लेकिन दोनों देश ‘ट्रैवलर्स ऑफ टेरेरिज्म’ (ऐसे सिरफिरे लोग जो अन्य देशों से पश्चिम एशिया में आतंकी गतिविधियों में भाग लेने के लिए आते हैं) से निपटने की जरूरत पर सहयोग को राजी हुए हैं। हमारे लिए यह एक बड़ा मुद्दा है।

अफगानिस्तान में त्रिपक्षीय भागीदारी पर भारत की सहमति पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि यह विकास के लिए है न कि सैन्य सहयोग।

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी संगठनों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने के लिए ‘संयुक्त प्रयास’ का मतलब यह नहीं है कि भारत और अमेरिका किसी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं बल्कि इसका मतलब यह हुआ कि संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत आतंकवाद के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों को लागू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed