फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india-international yoga day

192 देशों के 251 शहरों में बजा भारत के योग का डंका

Sun, 21 Jun 2015 08:33 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
india-international yoga day

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग का डंका बजा। भारत के  सदियों पुराने  ज्ञान का परचम पहली बार कश्मीर से कन्याकुमारी तक ही नहीं, बल्कि सरहद की सीमा लांघ दुनिया के 192 देशों के 251 शहरों में लहराया। योग के जलवे से जल, थल और आकाश भी अछूता नहीं रहा।

विज्ञापन


थल सेना के जवान सियाचिन की दुर्गम और बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियों पर योग करते नजर आए तो नौसेना के जवानों ने समुद्र में योग साधना की। राजपथ पर विदेशियों समेत तमाम देशों के दूतावासों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


भारत में जहां सभी राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों पर योग का भव्य आयोजन किया गया, वहीं यमन को छोड़कर दुनिया के 192 देशों के 251 शहरों में योग की धूम रही। योग के जलवे से न तो बर्फ से ढकी दुर्गम पहाड़ियों की चोटियां अछूती रहीं और न ही समुद्र और आकाश।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत और विदेशी नागरिक भी हुए शामिल

india-international yoga day

योग के इस विराट कार्यक्रम में अमेरिका के राजदूत समेत कई देशों के दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने योग के कई आसन किए और बाद में भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर के साथ फोटो खिंचवाया। भारत के कई आश्रमों में रह रहे विदेशी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से पहुंचे।

इन लोगों का कहना था कि योग का और अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 152 विदेशी मिशनों को इस कार्यक्र म में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था।

 
योग कला के साथ ही विज्ञान भी है। इसमें मनुष्य की बेहतरी के लिए रोगों को दूर करने वाली अद्भुत शक्तियां है और इससे आधुनिक जीवनशैली से जुड़े विकारों से निपटा जा सकता है। भारत योग का घर है। -प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed