फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india condemns pakistan parliament afzal guru resolution

भारत की चेतावनी, हद में रहे पाकिस्तान

Sat, 16 Mar 2013 01:23 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 16 Mar 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
india condemns pakistan parliament afzal guru resolution

संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू की फांसी और जम्मू-कश्मीर पर दावे संबंधी पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के प्रस्ताव का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन


संसद के दोनों सदनों में पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव में पाकिस्तान को न केवल आंतरिक मामलों में दखल पर कठोर शब्दों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, बल्कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने की प्रतिबद्धता को नए सिरे से दोहराते हुए कहा गया है कि पीओके समेत पूरा जम्मू-कश्मीर हमेशा की तरह भारत का अटूट अंग बना रहेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आतंकवाद को समर्थन से बाज नहीं आने पर इसकी कीमत चुकाने के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा गया। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने प्रस्ताव पारित कर अफजल गुरू को दी गई फांसी को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कश्मीर पर पाकिस्तान ने अपना दावा जताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की थी। लोकसभा में भाजपा के यशवंत सिन्हा तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने इस मामले को उठाते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देने तथा पाक नेशनल एसेंबली के प्रस्ताव के खिलाफ आसन से सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कराने की मांग की।

बाद में सरकार की ओर से भी अनुरोध के बाद लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने इस आशय का प्रस्ताव पेश किया, जिससे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि पाक नेशनल असेंबली के प्रस्ताव को आंतरिक मामले में हस्तक्षेप मानते हुए भारत पूरी तरह खारिज करता है।

पाक अपनी भूमि पर भारत विरोधी आतंकी तत्वों को समर्थन नहीं करने की प्रतिबद्धता को निभाए तभी उसके साथ शांतिपूर्ण संबंधों का आधार बन सकता है। इससे पहले भाजपा समेत कई दलों ने पाक के प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया। लोकसभा में यशवंत सिन्हा ने कहा कि पाक ने भारत के अंदरूनी मामलों में दखल ही नहीं दिया, बल्कि कश्मीर के लोगों को उकसाने की कोशिश भी की है।

वहीं, राज्यसभा में जेटली ने इस मामले को लेकर यूपीए सरकार की विदेश नीति पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत के खिलाफ पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, वहीं सरकार उसके साथ संबंध सामान्य बनाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अब पाक से रिश्ते सामान्य करने की बात भूल जानी चाहिए।


प्रस्ताव में पाक को कड़ा संदेश
- पाक के अवैध कब्जे वाले कश्मीर समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।
- देश के अंदरूनी मामलों में दखल का कड़ा, एकता और दृढ़ता से जवाब दिया जाएगा।
- पाकिस्तान अपनी जमीन से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधि नहीं होने देने का वादा निभाए।

- पाकिस्तान ने अपनी नेशनल असेंबली में अफजल पर प्रस्ताव पास करके न केवल भारत के अंदरूनी मामलों में दखल दिया है, बल्कि पाक के पूरे राजनीतिक तंत्र की ओर से लाया गया यह प्रस्ताव इस बात की आधिकारिक पुष्टि है कि वह भारत में आतंकी हमलों को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में सरकार को पाकिस्तान से संबंधों पर फिर से विचार करना चाहिए।
अरुण जेटली, भाजपा

पाकिस्तान के साथ हॉकी सीरीज रद्द
तनाव के मद्देनजर भारत ने पाकिस्तान के साथ होने जा रही हॉकी सीरीज रद्द कर दी है। पाकिस्तान की हॉकी टीम अप्रैल में पांच टेस्ट मैचों के लिए भारत आने वाली थी। जिसके बाद भारत की टीम भी पड़ोसी देश में खेलने के लिए जाती। लेकिन विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के साथ इस सीरीज को हरी झंडी देने से इंकार कर दिया है।

पाक की नापाक हरकतें
- नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का बार-बार उल्लंघन
- पाक सैनिकों द्वारा भारतीय सेना के जवान का सिर काटने की घटना
- श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का हाथ
- अफजल गुरू पर पाकिस्तान की नैशनल असेंबली का विवादास्पद प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed