{"_id":"26525eb4f1a2cb4feff87da7693de24b","slug":"independent-mp-omprakash-to-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए छोड़ भाजपा में शामिल होंगे सांसद ओपी यादव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपीए छोड़ भाजपा में शामिल होंगे सांसद ओपी यादव
Updated Sat, 28 Dec 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सीवान संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सांसद ओम प्रकाश यादव ने भ्रष्टाचार, महंगाई और सरकार की ओर से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का हवाला देते हुए संप्रग सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।
विज्ञापन
यादव ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजे पत्र में कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से अपने समर्थन को वापस लेते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इस पत्र को केन्द्र सरकार को वर्ष 2009 में उसके गठन के समय मेरी ओर से दिए गए समर्थन की वापसी के रूप में लिया जाए।
गौरतलब है कि ओम प्रकाश यादव ने लोकसभा चुनाव 2009 में सीवान संसदीय क्षेत्र से आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद शाहबुद्दीन की पत्नी हिना को हराया था।
सूत्र बताते है कि यादव कुछ समय से भाजपा से जुड़ने की तैयारी में लगे हैं उन्होंने नरेन्द्र मोदी को एक मजबूत नेता बताते हुए कहा था कि देश को इस समय एक शक्तिशाली नेतृत्व की जरूरत है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश यादव खरमास बाद भाजपा में शामिल हो सकते है।