IT के शिकंजे में फंसे पूर्व CBI चीफ
आयकर विभाग ने सीबीआई के पूर्व निदेशक एपी सिंह और उनकी पत्नी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दिल्ली के मांस निर्यातक मोईन अख्तर कुरैशी के कथित कर चोरी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में जारी किया गया है।
आयकर विभाग की जांच टीम ने मामले में एपी सिंह और उनकी पत्नी से उनके व्यक्तिगत लेनदेन का ब्योरा मांगा है। सिंह इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सदस्य हैं।
नोटिस आयकर कानून की धारा 131 के तहत जारी किया गया है। इसमें सिंह और उनकी पत्नी से उनके आयकर रिटर्न, बड़ी राशि के सौदों, क्रेडिट कार्ड सूचना और 2009 के बाद की उनकी चल अचल संपत्ति का ब्योरा देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों से पिछले तीन साल के दौरान उनकी विदेश यात्राओं के बारे में भी ब्योरा देने को कहा गया है।
आय से अधिक संपत्ति की बात
पूर्व सीबीआई निदेशक हालांकि तुरंत टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि वह आयकर विभाग को जल्द ही संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
सीबीआई के पूर्व निदेशक का नाम इस मामले में पहली बार उस समय आया जब आयकर विभाग ने पाया कि कुरैशी की कंपनी द्वारा किराए पर ली गई कार्यालय संपत्ति एपी सिंह की मां के नाम पर है।
यह संपत्ति दिल्ली के एक पॉश इलाके में हैं। आयकर विभाग और सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) के सूत्रों ने बताया कि विभाग के पास कुरैशी और सिंह के बीच फोन वार्ताओं के रिकॉर्ड भी हैं। आयकर विभाग ने कुरैशी के कुछ कथित ठिकानों पर छापे भी मारे हैं और वहां से अब तक 20 करोड़ रुपये की नकदी, गहने और बैंक जमा के कागजात जब्त किए गए हैं।

सीबीआई के पूर्व निदेशक फंसे