फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   in vyapam scam congress allege central minister and other bjp leader

व्यापम: कांग्रेस के निशाने पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Wed, 15 Jul 2015 11:16 PM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
in vyapam scam congress allege central minister and other bjp leader

व्यापमं घोटाले की लपटों में अब केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान भी घिर गए हैं। कांग्रेस ने धमेंद्र प्रधान ही नहीं बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सह सर संघचालक सुरेश सोनी और भाजपा सांसद अनिल दवे पर भी व्यापामं घोटाले के आरोपियों से फायदा उठाने और पैसे का लेन देन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पार्टी ने पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग की है। पार्टी ने दावा किया है कि व्यापमं घोटाले के आरोपियों के घर पर आयकर विभाग को छापा मारने के दौरान ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिसमें प्रधान की ओर से पैसे से लेन देन की बातों का खुलसा हुआ है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट में घोटाले के प्रमुख आरोपी सुधीर शर्मा से धर्मेंद्र प्रधान, प्रभात झा, और उनके बेटों तुष्मुल झा और अत्यन झा, भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल दवे व सुरेश सोनी के पैसे लेने की बातें कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करें बर्खास्त

in vyapam scam congress allege central minister and other bjp leader

साथ ही प्रधान पर सुधीर शर्मा के पैसों से हवाई यात्रा करने का भी आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डा सुधीर शर्मा वीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष  थे, जहां एमबीबीएस में अधिकांश दाखिले ‘व्यापम’ के द्वारा होते थे।

आयकर विभाग ने 2011 में इनके यहां छापे मारे थे। उसके बाद आयकर विभाग ने रिपोर्ट बनाई थी। जिसमें पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान का नाम था। उन्होंने कहा कि प्रधान तत्काल इस्तीफा नहीं देते तो प्रधानमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

वहीं पार्टी ने शिवराज की भूमिका को लेकर कई तथ्यों का खुलासा किया है। सुरजेवाला ने कहा कि 23 फरवरी 2012 को मुख्यमंत्री ने विधानसभा को बताया, कि ‘सभी फर्जी व्यापम अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की सेंट्रल फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी, हैदराबाद में जांच हो रही है।’

व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने हासिल की जानकारी

in vyapam scam congress allege central minister and other bjp leader

जबकि इसके उलट सच्चाई यह है, कि सेंट्रल फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी, हैदराबाद या सेंट्रल फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी, चंडीगढ़ को जांच के लिए इस तरह के कोई दस्तावेज़ प्राप्त ही नहीं हुए हैं।

यह जानकारी एक व्हिसल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी ने आरटीआई दाखिल करके हासिल की है। पार्टी ने सवाल उठाया कि यदि सेंट्रल फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी, हैदराबाद या सेंट्रल फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी चंडीगढ़ को ऐसे कोई फोटोग्राफ या हस्ताक्षर प्राप्त नहीं हुए थे, तो शिवराज सिंह चौहान विधानसभा और लोगों को झूठ बोलकर बहका क्यों रहे थे।

सुरजेवाला ने कहा कि 15 जनवरी 2014 को विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं माना कि ‘व्यापम’ द्वारा की गई 1000 नियुक्तियां फर्जी थीं। लेकिन सवाल पैदा होता है कि मुख्यमंत्री ने आज तक इन 1000 फर्जी नियुक्तियों को पहचानने का कोई प्रयास क्यों नहीं किया?

इन कर्मचारियों को सेवा से हटाकर उन पर आपराधिक केस दर्ज क्यों नहीं किया गया? इन 1000 नियुक्तियों के लिए जिम्मेदार लोगों को पहचान कर सजा क्यों नहीं दी गई?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed