फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   In the name of azam khan's son in law a person cheated sp leader

बन आजम खां का दामाद, ठग लिए लाखों रुपए

Mon, 14 Sep 2015 07:50 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
In the name of azam khan's son in law a person cheated sp leader

नगीना के एक युवक ने अपने आपको कैबिनेट मंत्री आजम खां का दामाद व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का पीए बताते हुए मुजफ्फरनगर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को लाल बत्ती दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


सपा नेता ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगवाया तो आरोपी युवक की लोकेशन नगीना के सर्राफा बाजार में आई। सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़कर थाने में बैठवा दिया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पुलिस को आरोपी के पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है। नगीना के मोहल्ला नालबंदान निवासी सचिन वर्मा रविवार को सर्राफा बाजार में एक दुकान पर बैठा था। इस बीच वहां पर आए तीन-चार युवकों ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों में से एक ने अपना नाम आरिफ बताते हुए कहा कि वह मुजफ्फरनगर के सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अंसार अहमद का भतीजा है। आरिफ ने बताया कि रुड़की के एक महंत के जरिए सचिन वर्मा ने उसके चाचा अंसार अहमद से दोस्ती की।

रुपये लेने के काफी दिनों तक टालता रहा

In the name of azam khan's son in law a person cheated sp leader

सचिन वर्मा ने अपना नाम शाने मोहम्मद बताते हुए खुद को कैबिनेट मंत्री आजम खां का दामाद व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का पीए बताया। उसने अंसार अहमद से बताया कि वह उनको लाल बत्ती दिला सकता है।

साथ ही उनकी भतीजी को उत्तराखंड में किसी सरकारी विभाग में नौकरी दिला सकता है। आरिफ के मुताबिक उनके चाचा अंसार अहमद ने उसकी बातों में आकर अगस्त 2014 सचिन को एक बार सात लाख तथा एक बार 12 लाख नगद रुपये दिए।

रुपये लेने के काफी दिनों तक सचिन उनको टालता रहा। उनसे बात करनी बंद कर दी। वह उनके फोन भी नहीं उठाता था। उनको बाद में किसी से पता चला कि उसका नाम शाने मोहम्मद नहीं सचिन है।

उन्होंने इसकी शिकायत मुजफ्फरनगर के सदर थाने में कर सचिन का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाया था। रविवार को उसकी लोकेशन नगीना में मिलने पर उन्होंने उसे दबोच लिया। उन्होंने सदर चौकी प्रभारी चमन सिंह को भी सचिन को पकड़ने की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed