फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   In the company of Adani 'disturbances' notice on Australia

मोदी के खास की कंपनी में मिली 'गड़बड़'

Thu, 12 Feb 2015 07:28 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
In the company of Adani 'disturbances' notice on Australia

ऑस्ट्रेलियन ग्रींस प्लांट ने भारत के बड़े बड़े करोबारी गौतम अडाणी के स्वामित्व वाले क्वींसलैंड स्थित 1.6 करोड़ के कोयला प्रोजेक्ट को लेकर सीनेट को जांच के लिए एक नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ग्रींस की सीनेटर लॉरिसा वॉटर ने कहा कि मीडिया में हुए हालिया खुलासों से अडाणी के स्वामित्व वाली एबॉट प्वांट कोल टर्मिनल और कारमाइकल खदान परियोजनाओं में पारदर्शिता की कमी की बात सामने आई है। साथ ही इन पर कर चुकाने में टालमटोल का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रींस ने हमें तत्काल जांच के लिए कहा है। हम ग्रेट बैरियर रीफ से करोड़ों टन कोयले का निर्यात करने के लिए स्थापित ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कोयला खदान और बंदरगाह से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों पर सफाई दी

In the company of Adani 'disturbances' notice on Australia

फायरफॉक्स मीडिया रिपोर्टों की मानें तो ऐसा लगता है कि गौतम अडानी का ऑस्ट्रेलिया की अपनी कोयला कंपनी से संबद्ध कंपनियों पर नियंत्रण नहीं है। उनके बड़े भाई विनोद अडानी अहम पदों पर काबिज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर पैसों के घपले में विनोद का भी नाम है। आरोप है विनोद ने कथित तौर पर भारतीय निवेशकों के 100 करोड़ रुपए विदेश में अडाणी की तीन कंपनियों में लगाए हैं।

इन आरोपों पर सफाई देते हुए अडानी के प्रवक्ता ने कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इन कंपनियों के स्वामित्व की संरचनाओं के लिहाज से सभी चीजें ठीक हैं। इन परिसंपत्तियों पर लागू होने वाली धन व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न नियामकों का क्रमश पालन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed