फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IN Patil's condolence a minister repentance of tobacco

पाटिल की शोकसभा में मंत्री ने क्यों की तंबाकू से तौबा?

Sat, 21 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 21 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
IN Patil's condolence a minister repentance of tobacco

मुंह के कैंसर से हुई महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री आरआर पाटिल की मौत के बाद गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने तंबाकू से तौबा कर ली। शुक्रवार को उन्होंने पाटिल की शोकसभा में तंबाकू न खाने की कसम खाते हुए कहा कि यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तंबाकू खाने की लत से ही पाटिल को मुंह का कैंसर हुआ था, जो उनकी मौत का कारण बना। प्रकाश मेहता उनके मित्रों में से एक हैं जिन्होंने अपनी जेब में पड़ी तंबाकू की पुड़िया पाटिल की तस्वीर पर रखते हुए तंबाकू न खाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शोकसभा को संबोधित करते हुए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि उन्होंने महज 57 साल की उम्र में काफी लोकप्रियता हासिल की। उनका इतनी जल्दी जाना हम सबको बहुत बुरा लगा है। पवार ने कहा कि जिस तरह से कैंसर का रोग बढ़ रहा है उसे देखते हुए तंबाकू पर रोक लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सभापति शिवाजीराव देशमुख ने कहा कि पाटिल के नाम पर एक ट्रस्ट बनाया जाना चाहिए। राज्य में एक अच्छे कैंसर अस्पताल की भी जरूरत है। सर्वदलीय शोकसभा में सभी ने एक स्वर में कहा कि तंबाकू ने हमारे आबा की जान ले ली। आर.आर.पाटिल को गांव के लोग स्नेह से आबा कहकर पुकारते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed