भाजपा ने राजग की बैठक में भी किया आडवाणी से किनारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी की स्थापना दिवस और आपातकाल पर भव्य कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से दूरी बनाने वाले भाजपा नेतृत्व ने राजग की बैठक में भी अपने इस वरिष्ठ नेता से किनारा कर लिया।
इस बैठक से पहले पार्टी की संसदीय कार्यसमिति की बैठक में तो उन्हें आमंत्रित किया था, मगर इस बैठक के थोड़ी ही देर बाद हुई राजग की बैठक केलिए उन्हें निमंत्रण नहीं दिया था।
दोनों ही बैठकें सोमवार को प्रधानमंत्री निवास 7 आरसीआर में हुई थी। निमंत्रित न किए जाने के कारण आडवाणी संसदीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने के तत्काल बाद अपने निवास के लिए रवाना हो गए।
नहीं मिला आडवाणी को निमंत्रण
उल्लेखनीय है कि केंद्र में मोदी सरकार केगठन के सवा साल के बाद राजग की यह पहली बैठक थी। इससे पहले पार्टी ने अपने संस्थापक सदस्य को पार्टी की स्थापना दिवस पर निमंत्रित नहीं किया था।
इसके बाद बीते महीने आपातकाल के 40वें वर्षगांठ पर पार्टी की ओर से किए गए एक बड़े आयोजन से भी आडवाणी को दूर रखा गया।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक राजग संयोजक की भूमिका निभाने वाले आडवाणी के निवास पर ही नई सरकार के गठन से पहले गठबंधन की बैठक हुआ करती थी।