फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   In Gujarat, Congress set to circumvent Narendra Modi

गुजरात में नरेंद्र मोदी को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

Sun, 11 Nov 2012 10:00 AM IST
नोएडा/इंटरनेट डेस्क
नोएडा/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 11 Nov 2012 10:00 AM IST
विज्ञापन
In Gujarat, Congress set to circumvent Narendra Modi
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। कांग्रेस अगले दो दिनों में गुजरात के 20 शहरों में 20 सभाएं करने जा रही है। कांग्रेस का इरादा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही घर में चौंकाने का है. कांग्रेस सिर्फ दो दिन में गुजरात की चुनावी जमीन को पाट देना चाहती है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने सिर्फ दो दिन में गुजरात में 20 सभाएं करने की तैयारी की है. अगले दो दिन कांग्रेस के कई केंद्रीय मंत्री और नेता गुजरात में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, भरत सोलंकी, दिनशॉ पटेल, ऑस्कर फर्नाडीस और मणिशंकर अय्यर जैसे दिग्गज नेता गुजरात में सभाएं करेंगे। अलग-अलग शहरों में ये 20 सभाएं होंगी, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि कांग्रेस की युवा ब्रिगेड के प्रमुख और पार्टी के महासचिव राहुल गांधी चुनाव प्रचार में उतरेंगे या नहीं। गौर हो कि गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को वोटिंग होनी है, लेकिन अब तक राहुल के प्रचार करने के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को ललकारा
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को गुजरात आकर उनके खिलाफ विधानसभा चुनाव प्रचार की सीधी चुनौती दे दी है। मोदी ने युवा विकास यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल गांधी को गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर रखने पर कांग्रेस पर छींटा कसी करते हुए कहा। मोदी ने कहा, ‘अब कांग्रेस कह रही है कि राहुल गुजरात नहीं आ रहे हैं। क्यों? गुजरात के लोग और मैं इसकी वजह जानना चाहते हैं। क्या वह यह सोचते हैं कि गुजरात इतना खराब है कि वह इस राज्य का दौरा नहीं करना चाहते?’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed