फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   illegal construction in mayawati's bungalows

'मायावती के बंगलों में अवैध निर्माण'

Fri, 08 Nov 2013 08:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
illegal construction in mayawati's bungalows

राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में बसपा सुप्रीमो मायावती के नाम पर चार बंगले आवंटित हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, इन सरकारी बंगलों की देखरेख करने वाले लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की नाक के नीचे इनमें अवैध निर्माण भी किए गए हैं।

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के मुताबिक मायावती, बसपा और पार्टी के ट्रस्ट के नाम पर गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर संसद भवन के करीब टाइप-8 के तीन बंगले आवंटित किए गए हैं।

इन सभी बंगलों में चार-चार बेड रूम हैं। इन तीनों बंगलों को बहुजन प्रेरणा ट्रस्ट के नाम पर एक कर दिया गया है। बंगलों में अवैध निर्माण का काम एक निजी एजेंसी ने किया है।
विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी ने अवैध निर्माण की जानकारी बंगलों को आवंटित करने वाली एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ इस्टेट और शहरी विकास मंत्रालय को दी। इन तीन बंगलों के अलावा बसपा सुप्रीमो के पास 4, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर ही एक और बंगला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता और वकील सुभाष अग्रवाल ने इस बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी हासिल की है। उनके मुताबिक डायरेक्ट्रेट ऑफ इस्टेट ने इन तीनों बंगलों को मिलाकर बनाए गए बंगले को एक इकाई के रूप में मंजूरी दी है।

सीपीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियमों के मुताबिक लुटियन जोन के बंगलों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता, लेकिन इन तीनों बंगलों में अवैध निर्माण किया गया है।


इस बारे में संबंधित विभाग को जानकारी दी गई है। बंगला नंबर 12 में 238 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध तरीके से कमरे, ऑफिस, टायलेट, किचन आदि का निर्माण करवाया गया है। यह बंगला बहुजन प्रेरणा ट्रस्ट के अध्यक्ष और मैनेजिंग ट्र्स्टी को आवंटित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed