फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IIT study

और महंगी होगी आईआईटी की पढ़ाई, फीस बढ़ाने की सिफारिश

Wed, 03 Feb 2016 04:21 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
IIT study

आईआईटी के वित्तीय मामलों की समीक्षा के लिए गठित समिति ने मौजूदा औसत सालाना फीस को 90 हजार से बढ़ाकर करीब तीन लाख रुपये करने की सिफारिश की है। समिति ने इन संस्थानों की सरकार पर निर्भरता दो हजार करोड़ रुपये का फंड बनाने का भी सुझाव दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में समिति जिसमें कई आईआईटी के निदेशक शामिल हैं, ने दो हजार करोड़ रुपये का नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी (एनबीएफसी) बनाने की सिफारिश की है जिसमें सरकार और निजी क्षेत्र की भागीदारी होगी।

विज्ञापन

करीब तीन लाख रुपये करने का प्रस्ताव

IIT study

सूत्रों ने बताया कि सरकार आने वाले दिनों में इस पर अंतिम निर्णय ले सकती है। समिति की ओर से अंतिम रिपोर्ट में एनबीएफसी के लिए एक हजार करोड़ सरकार की ओर से जबकि इसका शेष हिस्सा दानदाताओं और कंपनियों के सीएसआर फंड से जुटाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में इस तरह के प्रस्ताव इन संस्थानों की सरकार के फंड पर निर्भरता घटाने और स्वायत्तता बनाए रखने में मदद के लिए किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि एनबीएफसी बनाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed