फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   If you want to ice skating go Shimla

आईस स्केटिंग करना चाहते हैं तो चलें शिमला

Tue, 04 Dec 2012 08:14 AM IST
शिमला/इंटरनेट डेस्क
शिमला/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 04 Dec 2012 08:14 AM IST
विज्ञापन
If you want to ice skating go Shimla

आईस स्केटिंग प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल की राजधानी शिमला स्थित एशिया का एकमात्र ओपन एयर आईस स्केटिंग रिंक आपके लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि बर्फ अभी उतनी मात्रा में जम नहीं पाया है लेकिन बच्चों को स्केटिंग करने की इजाजत दे दी गई है।   

विज्ञापन


क्लब के महासचिव भुवनेश बांगा का कहना है कि मैदान में बर्फ जमाया जा रहा है। अभी बादलों के कारण पानी पूरी तरह नहीं जम रहा है। उम्मीद है कि कल तक मैदान में बर्फ जम जाएगी। मैदान तैयार होते ही इसमें स्पीड और फिगर स्केटिंग के सेशन शुरू हो जाएंगे। कार्निवाल और जिमखाने का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन



यहां राजीव गांधी भी कर चुके हैं स्केटिंग
इस मैदान में स्व. राजीव गांधी और संजय गांधी भी स्केटिंग कर चुके हैं। फिल्मी हस्तियों में रंजीता क्लब की सक्रिय सदस्य हैं, जबकि शम्मी कपूर की ‘जंगली’, विनोद खन्ना की ‘हम तुम’ फिल्म की शूटिंग भी यहां हुई है। मनोज कुमार की ‘वो कोन थी’ फिल्म का सीन भी यहां शूट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1920 में शुरू हुई थी स्केटिंग
1920 में आईस स्केटिंग रिंक मैदान में बर्फ जमाकर स्केटिंग शुरू की गई थी जिसे आइरिश आर्मी आफिसर ब्लेसिंगटन ने किया था। उसके बाद से आईस स्केटिंग क्लब दिसंबर से फरवरी तक स्केटिंग के सेशन करवा रहा है।  


यह है मार्निंग, इवनिंग टाइमिंग
मार्निंग सेशन में सुबह आठ से ग्यारह बजे तक और शाम को साढ़े पांच से आठ बजे तक स्केटिंग सेशन चलेंगे। आईस स्केटिंग क्लब शिमला ने इसकी टाइमिंग तय की है, जिसमें सदस्य और स्कीयर्स अभ्यास कर सकेंगे।  


मेंबरशिप जारी
आईस स्केटिंग क्लब में इन दिनों मेंबरशिप जारी है। इसमें 16 बरस से कम सदस्यों की 700 और 16 से अधिक आयु के सदस्यों के लिए 1500 रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया है।



एक सेशन का 100 रुपये
गैर मेंबर के लिए स्केटिंग रिंक में एक सेशन में स्केटिंग करने का 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।  


22 दिसंबर से 2 जनवरी तक कोचिंग कैंप
रिंक मैदान में 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक कोचिंग कैंप चलेगा। इसमें देश भर के स्केटिंग कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। स्पीड और फिगर स्केटिंग की प्रतियोगिताएं भी यहां करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed