फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   If you want lok sabha ticket to bring 10 thousand!

लोकसभा टिकट चाहिए तो 10 हजार लाइए

Fri, 28 Feb 2014 02:34 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
If you want lok sabha ticket to bring 10 thousand!

कांग्रेस ने पार्टी के लिए चंदा जुटाने का एक नया फॉर्मूला निकाला है। किसी भी संसदीय सीट से कांग्रेस का कोई नेता या पदाधिकारी अपनी दावेदारी पेश करना चाहता है तो उसे फार्म भरने के साथ ही 10 हजार रुपये की राशि भी जमा करानी पड़ेगी।

विज्ञापन


दिल्ली की सात में से पांच सीटों के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया के दूसरे दिन करीब एक दर्जन फार्म दावेदारों ने लिए हैं। पार्टी ने 28 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को चुनावी माहौल बना रहा। जहां नई दिल्ली संसदीय सीट के लिए प्राइमरी में नामांकन दाखिल हुए। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया जारी रही वहीं बाकी पांच सीटों के लिए फार्म लेने वाले नेता पहुंचे। इस बीच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने जिला अध्यक्षों की बैठक करके चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा इकट्ठा करने के नए तरीके

If you want lok sabha ticket to bring 10 thousand!

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में फॉर्म लेने पहुंचे नेताओं की बात करें तो पश्चिम दिल्ली के लिए सबसे अधिक तीन फॉर्म जबकि दक्षिण दिल्ली सीट के लिए दिए गए। आवेदन पत्र जमा कराते समय दावेदारों को 10 हजार रुपये की राशि जमा करानी है। यह चंदे के रूप में होगी।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गंभीर व्यक्ति ही चयन प्रक्रिया में शामिल हों इसलिए यह राशि रखी गई है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग भी 25 हजार रुपये की सुरक्षा राशि मांगता है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नेता चंदा एकत्रित करने के एक तरीके से भी जोड़कर इसे देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed