फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if Ram temple build, then a grow in popularity of Modi is good'

'राम मंदिर बना, तो बढ़ेगी मोदी की लोकप्रियता'

Sun, 06 Dec 2015 12:31 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
if Ram temple build, then a grow in popularity of Modi is good'

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर शिवसेना भी आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के समर्थन में आ गई है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र के ताजा अंक में कहा है कि वह संघ प्रमुख के बयान का समर्थन करती है और राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उनके साथ है।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में लोकप्रिय नेता बताते हुए शिवसेना ने कहा है कि उनमें राम मंदिर का निर्माण करने की हिम्मत और धमक है। लिखा है कि जिस दिन प्रधानमंत्री राम मंदिर निर्माण का काम अपने हाथ में लेंगे, उनकी अफलातून लोकप्रियता में चार चांद लग जाएंगे।
विज्ञापन


शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में ‘सरसंघचालक का जय श्रीराम’ शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में मोहन भागवत के उस बयान की तारीफ की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण मेरे जीते जी होगा लेकिन तारीख का पता नहीं।  शिवसेना ने लिखा है कि मोहन भागवत ने 6 दिसंबर से पहले राम मंदिर मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम उनके साथ हैं

if Ram temple build, then a grow in popularity of Modi is good'

उसके बाद मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले की जीभ बेताल हो गई है और मंदिर निर्माण की बात करने वालों को अजमल कसाब जैसा अपराधी सिद्ध करने की खींचतान शुरू हो गई है।

शिवसेना ने कहा है कि मोहन भागवत मंदिर निर्माण की तारीख घोषित करें, हम उनके साथ है। इसके साथ ही शिवसेना ने पीएम मोदी और भाजपा पर तंज कसा है।

उसने कहा है कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों को बस्ते में बांधकर काम चला रही है। ऐसे में भाजपा के सामने बड़ा संकट यह है कि इस पर क्या बोला जाए। लेकिन, शिवसेना संघ प्रमुख की घोषणा का स्वागत करती है।

लाज नहीं आनी चाहिए

if Ram temple build, then a grow in popularity of Modi is good'

शिवसेना का कहना है कि उसे राम मंदिर पर बोलने का पूरा अधिकार है क्योंकि बाबरी मस्जिद को विध्वंस करने वाले शिवसैनिक ही थे। भाजपा को उकसाते हुए शिवसेना ने लिखा है कि राम मंदिर के लिए बलिदान के बाद ही भाजपा को सत्ता मिली है

इसलिए उसे अयोध्या में मंदिर के निर्माण का बीड़ा उठाने में लाज नहीं आनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का वह बयान कि जब हमारे पास 380 सांसद होंगे तब राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

इस पर शिवसेना ने भाजपा को याद दिलाया कि जब भाजपा के पास मात्र दो  सांसद थे, तब उसने अयोध्या में रणक्रंदन किया था। अब तो सरकार उनकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed