फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if patel was first pm of india then we gone on the lines of pakistan

'पटेल पीएम होते तो पाक जैसे होते देश के हालात'

Mon, 30 Nov 2015 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Nov 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
if patel was first pm of india then we gone on the lines of pakistan

दलित चिंतक और लेखक कांचा इलैया ने देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल पर विवादास्पद टिप्पणी की है। रविवार को टाइम्स लिटफेस्ट में उन्होंने कहा कि अगर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जगह, सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बनते तो आज देश के हालात पाकिस्तान जैसे होते और देश खत्म हो जाता।

विज्ञापन


इलैया ने कहा कि अगर पटेल पीएम बनते तो हमारा लोकतंत्र खत्म हो जाता। उन्होंने कहा कि पटेल का नाम इसलिए ज्यादा उभर गया क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका बार-बार जिक्र किया।
विज्ञापन


इस दौरान पटेल का ज्यादा अहमियत दी गई और कहा गया कि अगर पटेल पीएम होते तो देश आज कुछ और ही होता। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल नहीं चाहते थे कि देश का संविधान बाबा साहेब लिखें क्योंकि वो हिन्दू महासभा के करीबी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर केवल फायदे के लिए

if patel was first pm of india then we gone on the lines of pakistan

उन्होंने कहा कि गांधी स्वयं गाय की पूजा के पक्ष में थे और इसे संविधान में भी शामिल कराना चाहते थे। लेकिन वो खुद बकरी का दूध पीते थे और कभी बकरी के रक्षा की बात क्यों नहीं की?

इलैया ने कहा कि बाबा साहेब का नाम केवल चुनावी राजनीति में फायदा उठाने के लिए ही किया गया।

बताते चलें कि 63 वर्षीय कांचा इलैया मशहूर लेखक हैं और हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मोदी घोषित ओबीसी पीएम गैं फिर भी उन्होंने अब तक दलितों के लिए क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed