फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   if do fraud with internet get punishment

इंटरनेट के जरिए ठगी की तो अब खैर नहीं

Wed, 27 Feb 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 27 Feb 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
if do fraud with internet get punishment

मोबाइल पर एसएमएस या इंटरनेट के जरिए लोगों को लाखो डॉलर के ईनाम या लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगी करने वालों पर सरकार लगाम कसने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


लोकसभा में बुधवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने बताया कि इंटरनेट के जरिए ठगी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार नई साइबर सुरक्षा नीति को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि दरअसल इंटरनेट या एसएमएस के जरिए पुरस्कार देने की बात करने वाले अपनी गतिविधियों का संचालन विदेशों से करते हैं। इस कारण सरकार इन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए उचित कार्रवाई नहीं कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ज्यादातर लोग संदेह होने पर नहीं, बल्कि ठगी का शिकार होने के बाद शिकायत करते हैं। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। लिहाजा पुलिस भी कोई कारगर कार्रवाई नहीं कर पाती है। इसीलिए सरकार इस तरह के मामलों से निपटने के लिए नया कानून बनाने जा रही है।

सिब्बल ने स्वीकार किया कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के हवाले से बताया कि 2013 में अब तक 15895 साइबर अपराध के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed