फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

नरेंद्र मोदी के लिए आईबी लीक कर रही है खबरें!

Wed, 26 Mar 2014 01:09 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अंदर यह चर्चा होने लगी है कि प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार नरेंद्र मोदी पर आतंकियों का खतरा वाकई कितना वास्तविक और असली है।

विज्ञापन


इंडियन मुजाहिदीन (आईबी) पर गहरी चोट करने वाले ताजा ऑपरेशन में शामिल अधिकारी खुद ही सवाल उठा रहे हैं कि मोदी पर आतंकी खतरे की बात इतने जोर शोर से क्यों और कैसे उछल गई।

विज्ञापन

गुजरात दंगों के बाद से ही हैं न‌िशाने पर

ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

अधिकारियों के मुताबिक पाक आतंकी वकास की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई है कि आईएम का इरादा मोदी को फिदायीन हमले में मारने का था या नहीं।

मोदी पर आतंकी खतरे की बात कोई नई नहीं बल्कि 2002 के गुजरात दंगे के बाद से ही वह आतंकी निशाने पर हैं।

खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक तबका शक जाहिर कर रहा है कि सुरक्षा एजेंसी के कुछ लोग जानबूझकर मीडिया में ऐसी खबर लीक कर रहे हैं जिससे लोगों में मोदी के प्रति सहानुभूति पैदा हो।

जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में हैं मोदी

ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि चुनावी माहौल में इस तरह की सहानुभूति कहीं न कहीं लोगों को प्रभावित करती है। अधिकारी के मुताबिक यह वोट ध्रुवीकरण के लिए एक कारगर औजार है।    

आईएम आतंकी तहसीन और वकास को गिरफ्तार करने वाले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जोधपुर से मिले हथियार और इनकी पूछताछ से इनके चुनाव में वारदात करने के इरादे का पता चलता है लेकिन जेड प्लस सुरक्षा घेरे में रहने वाले मोदी को मारने का दुस्साहस यह शायद ही करेंगे।

विज्ञापन

फ‌िदायीन हमले का खतरा!

ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

मोदी की सुरक्षा घेरे को देखते हुए यह तभी संभव है जब आईएम फिदायीन हमलावर पैदा करने लगे। अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच में आईएम के फिदायीन हमले की बात सामने नहीं आई है।

जहां तक आतंकियों से खतरे का सवाल है उसमें मोदी ही नहीं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और लालकृष्ण आडवाणी भी आते हैं।वरिष्ठ आईबी अधिकारी ने बताया कि मोदी पर खतरा 2002 के गुजरात दंगे के बाद से ही है।

पहले भी सामने आईं हैं ऐसी सूचना

ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

शोहराबुद्दीन, सादिक जमाल, इशरत जहां और उसके तीन साथियों के फर्जी एनकाउंटर इसलिए किए गए कि यह सब मोदी को ही मारने जा रहे थे। यह खुफिया जानकारी आईबी और गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने दी थी।

लेकिन इन तीनों मामलों की जांच कर रही सीबीआई को अब तक इस बात के ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि इनका मकसद मोदी के कड़े सुरक्षा घेरे को तोड़ कर उन्हें मारने का था।

पटना रैली में हुए थे धमाके

ib leaked news for bjp prime ministerial candidate narendra modi

पटना में मोदी की रैली में आतंकी धमाके के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि वह सुरक्षा चूक थी जिसकी वजह से आतंकी कम ताकत के धमाके करने में कामयाब हुए।

उनका मकसद मोदी को मारना नहीं बल्कि लोगों में दहशत फैलाना था। अगर आईएम आतंकी मोदी को मारने पर इतने ही आमादा होते तो उस तरह की तैयारी के साथ आते। लेकिन जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed