{"_id":"1d8e4610a8f35c3ad1fa59897b7e2c7a","slug":"i-will-fight-election-againest-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी जहां से लड़ेंगे वहीं से लड़ूंगा चुनाव'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राहुल गांधी जहां से लड़ेंगे वहीं से लड़ूंगा चुनाव'
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 30 Dec 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर कांग्रेस के वशंवाद पर निशाना साधा है। सोमवार को कुमार विश्वास ने अमेठी से चुनाव लड़ने की औपचारिक अर्जी अरविंद केजरीवाल को सौंपी। कुमार ने कहा कि अमेठी के लोग कांग्रेस और राहुल गांधी से परेशान हो चुके हैं। इसलिए वंशवाद को खत्म करने के लिए वह अमेठी से राहुल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लगे हाथ उन्होंने मोदी को भी रायबरेली से चुनाव लड़ने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन
आप नेता कुमार विश्वास ने कहा कि वंशवाद की राजनीति करते हुए कांग्रेस ने देश को खोखला बना दिया है। अमेठी की जनता में राहुल गांधी के प्रति रोष है। यह भी हो सकता है कि कांग्रेस के शहजादे वहां से चुनाव न लड़ें। उन्होंने साफ किया कि राहुल जहां से भी चुनाव लड़ें वे राहुल के सामने ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
साथ ही अगर भाजपा वंशवाद की राजनीति का विरोध करती है तो नरेंद्र मोदी भी रायबरेली से चुनाव लड़ें और कांग्रेस अध्यक्ष को हराएं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने पार्टी के आला अधिकारियों को अमेठी से लोकसभा टिकट के लिए औपचारिक अर्जी दी है। इस पर निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी द्वारा आप पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि नितिन गडकरी व्यापार छोड़कर नेता बने हैं। उन्हें चाहिए कि वे अब सेठों वाली भाषा का उपयोग राजनीति में न करें। डील, धंधा जैसे शब्द सेठ उपयोग करते हैं राजनेता नहीं।