फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i was treated as criminals says yogi adityanath

'पुलिस ने मेरे साथ अपराधियों जैसा सलूक किया'

Thu, 07 Mar 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Mar 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
i was treated as criminals says yogi adityanath

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को संसद में यूपी पुलिस द्वारा उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का मुद्दा उठाया। आदित्य नाथ ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ अपराधियों की तरह सलूक किया।

विज्ञापन


लोकसभा में आदित्य नाथ ने कहा कि गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें जबरन ट्रेन से उतार पर घंटों तक रेलवे स्टेशन पर बिठाए रखा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन से उतरने के दौरान उन्हें चोटें आईं और उनका सामान भी गायब है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंबेडकर नगर जिले के टांडा में हिंदू युवा वाहिनी के नेता बाबू राम गुप्ता की हत्या की खबर सुनकर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे योगी आदित्य नाथ को बुधवार शाम को पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद के साथ प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति युवा मोर्चा के सदस्य सुभाष यदुवंशी भी थे। उन्हें भी सांसद के साथ ही पुलिस ने ट्रेन से नीचे उतार लिया।

वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि योगी आदित्य नाथ और उनके साथियों को अंबेडकर नगर प्रशासन की ओर से जारी फैक्स के आधार पर लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने से बचाने के लिए एहतियान गिरफ्तार किया गया था।


प्रशासन को आदित्यनाथ के फैजाबाद में मृतक के घर पहुंचने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। अंबेडकर नगर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने गाजियाबाद प्रशासन से भाजपा सांसद को वहां पहुंचने से रोकने की फैक्स कर अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed