फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I want to be like hitler k chandrasekhar rao

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं हिटलर जैसा बनना चाहता हूं

Mon, 18 Aug 2014 07:57 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
I want to be like hitler k chandrasekhar rao

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का कहना है कि अन्याय के खात्मे के लिए वह हिटलर जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने 19 अगस्त को व्यापक स्तर पर होने वाले परिवार सर्वेक्षण के अपनी सरकार के फैसले का भी बचाव किया।  

विज्ञापन


इस बीच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच विभिन्न मुद्दों को सुलझाने के लिए राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन की मौजूदगी में राव ने चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।  
विज्ञापन


राव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि केसीआर हिटलर है तो कुछ अन्य लोग कहते हैं कि केसीआर तानाशाह है। उन्होंने कहा कि निसंदेह चोरों के लिए केसीआर हिटलर है और भ्रष्ट लोगों के लिए मैं हिटलर बनना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हिटलर का दादा भी बन सकता हूं'

I want to be like hitler k chandrasekhar rao

के चंद्रशेखर राव ने कहा कि यह बात कहने में मुझे कोई शर्म नहीं है कि अन्याय के खात्मे के लिए केसीआर हिटलर है। मैं इसके लिए हिटलर का दादा भी बन सकता हूं। प्रस्तावित सर्वे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य निर्धारित वर्गों तक सरकार की सुविधाओं को पहुंचाना सुनिश्चित करना है।

उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि सर्वे का मकसद सीमांध्र के लोगों की पहचान करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें बिल्कुल गलत हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति सरकार लक्ष्य निर्धारित सरकार बनना चाहती है। इस सर्वे का मकसद गरीब और आम जनता की मदद करना है। इस सर्वे को लेकर भाजपा और टीडीपी सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों पार्टियां इस सर्वे की आड़ में सीमांध्र के लोगों की पहचान करने का सरकार पर आरोप लगा रही हैं।

बिना सलाह मशविरे आंध्र का बंटवारा : नायडू

I want to be like hitler k chandrasekhar rao

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि राज्य के बंटवारे से पहले उन समस्याओं पर गौर ही नहीं किया गया जो बाद में उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने बंटवारे के परिणामों पर श्वेतपत्र जारी करते हुए आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश का बंटवारा केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार की झख और मर्जी के कारण किया गया। केंद्र ने बंटवारे की प्रक्रिया के दौरान सलाह मशविरा नहीं किया और न ही दोनों राज्यों के प्रभावी शासन के लिए आवश्यक संस्थाओं के बारे में कुछ कहा।

उन्होंने कहा कि राज्य के विभाजन ने विशेषत: तेलुगु लोगों को बांट दिया क्योंकि तत्कालीन सरकार ने बंटवारे के दौरान पृथक राज्य के लिए नई राजधानी का निर्णय नहीं किया था।

अब आंध्र प्रदेश के लिए हैदराबाद की तरह की राजधानी के निर्माण के लिए पांच लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

'तेलुगु भाषी लोगों को बांटा और उनमें मतभेद पैदा किए'

I want to be like hitler k chandrasekhar rao

नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व शासकों ने राज्य को बांटने के अपने निर्णय के कारण तेलुगु भाषी लोगों को बांटा और उनमें मतभेद पैदा किए। बंटवारे के कारण राज्य को होने वाले वित्तीय नुकसान को ठीक करने का सांविधिक आश्वासन दिया गया लेकिन नौवीं अनुसूची में 89 समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की तुलना में शेष आंध्र प्रदेश पर कर्ज का भार अधिक है और दोनों राज्यों के लिए भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा जैसी केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों का आवंटन किया जाना अभी बाकी है।

उन्होंने कहा कि नौवीं और दसवीं अनुसूची में कृषि विश्वविद्यालय के बारे में उल्लेख नहीं है। दोनों राज्यों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते विचार-विमर्श करना आवश्यक है। दोनों राज्यों के साथ समान न्याय होना चाहिए।

नायडू ने कहा कि बंटवारे के समय उन्होंने कहा था कि राज्य का बंटवारा उचित और परामर्श देने योग्य नहीं है। यदि कानून के अनुसार फैसला किया जाता तो कोई समस्या नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed