फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i want to be far away from politics: anna hazare

राजनीतिक गंदगी से दूर रहना चाहता हूं: अन्ना

Thu, 22 Jan 2015 11:40 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
i want to be far away from politics: anna hazare

समाजसेवी अन्ना हजारे ने बुधवार को पूर्व सहयोगी और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के फोन कॉल को नहीं उठाने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वह राजनीतिक गंदगी से दूर रहना चाहते हैं।

विज्ञापन


बेदी के फोन कॉल को लेकर मीडिया की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अन्ना ने कहा कि यह मामला फिर उठा है। वह इस गंदगी में नहीं उतरना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी राजनीतिक गंदगी में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के अगुआ हजारे ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भाजपा में शामिल होने से पहले उनसे कोई सलाह मशविरा नहीं किया था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला में अपने गांव रालेगण सिद्धि में पत्रकारों से अन्ना ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जनलोकपाल मुद्दे पर आंदोलन को लेकर अगले कदम का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी से फोन पर बात करने से इनकार कर दिया

i want to be far away from politics: anna hazare

दिल्ली चुनावों के बाद आंदोलन में उनके साथ कौन होगा, के बारे में अन्ना ने कहा कि इस बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। पूर्व सहयोगी बेदी के भाजपा में शामिल होने पर समाजसेवी ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

बेदी ने हाल ही में कहा था कि वह अन्ना से मुलाकात करेंगी और राजनीति में शामिल होने के अपने निर्णय पर सफाई देंगी। 77 वर्षीय गांधीवादी नेता ने बेदी से फोन पर बात करने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह बेदी के भाजपा में शामिल होने से पहले सलाह नहीं किए जाने को लेकर नाराज थे।

भाजपा नेता ने कहा था कि उन्होंने अन्ना जी को फोन किया था लेकिन कभी वह सो रहे होते थे और कभी आराम कर रहे होते थे। इसके चलते उनसे बात नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed