फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i suffered sexual and emotional abuse says anoushka shankar

अनुष्का शंकर ने कहा, मेरा भी हुआ था यौन शोषण

Wed, 13 Feb 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Feb 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
i suffered sexual and emotional abuse says anoushka shankar

सुप्रसिद्घ सितार वादक भारत रत्न पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर को भी बचपन ने यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। नई दिल्ली में महिला अपराधों के खिलाफ ऑन लाइन जागरुकता अभियान की शुरुआत कर रहीं अनुष्का ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराधों से वे पूरी तरह वाकिफ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने भी कई वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण झेला है। अनुष्का ने बताया, 'बचपन में मेरा यौन शोषण कई सालों तक होता रहा और यह घिनौनी हरकत मेरे साथ एक ऐसा शख्स कर रहा था जिस पर मेरे माता-पिता बहुत भरोसा करते थे।
विज्ञापन


महिलाओं को यौन हिंसा के खिलाफ जागरूक करने के लिए वेबसाईट change.org पर 'वन बिलियन राइजिंग' कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के जरिए अनुष्का ने दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों से एक साथ आकर यह कहने की अपील है, 'अब बहुत हो चुका है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा अब बंद होनी चाहिए।' अनुष्का ने वैलेंटाइंस डे के मौके पर एक अरब महिलाओं को न्योता दिया है कि वे घर से बाहर निकलें, डांस करें और यौन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कैंपेन दिल्ली गैंगरेप के मद्देनजर चलाया जा रहा है। वेबसाइट पर अपलोड एक विडियो में अनुष्का ने उन महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाई है, जिनका यौन उत्पीड़न हुआ है और लोगों समर्थन की अपील की है। लंदन में रह रहीं भारतीय संगीतज्ञ ने कहा है, 'बतौर महिला मुझे हमेशा डर लगता है, रात में अकेले बाहर निकलने में डरती हूं। ऐसी कई बातें हैं, जिनसे मुझे डर लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed