{"_id":"767801d093a062041553dbc236589f3f","slug":"i-only-spoke-the-truth-taslima-nasreen-on-fir-against-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग फिर से मेरे पीछे पड़ गए हैं: तसलीमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लोग फिर से मेरे पीछे पड़ गए हैं: तसलीमा
एजेंसी/कोलकाता
Updated Fri, 06 Dec 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने एक ट्वीट पर लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज होने से हैरानी जताते हुए बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ सच बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘मैं नहीं जानती कि ट्वीट कर मैंने क्या गलती की है, मैंने तो सिर्फ सच कहा है। एक बार फिर से लोग मेरे पीछे पड़ गए हैं। मैं प्राथमिकी के बारे में सुनकर हैरान हूं। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आखिर यह कैसे हो सकता है। भारत के संविधान में बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है।'
विज्ञापन
बुधवार रात को तसलीमा के खिलाफ लखनऊ के कोतवाली पुलिस स्टेशन में हसन रजा खान नूरी मियां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तसलीमा ने उत्तर प्रदेश के विवादित मौलाना तौकीर रजा खान के खिलाफ 6 नवंबर को ट्वीट किया था।
विज्ञापन
पढ़ें:- तसलीमा नसरीन के खिलाफ एफआईआर
तसलीमा पर आरोप है कि उनके ट्वीट से समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मौलाना तौकीर रजा खान से मुलाकात कर अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांगा था।
तसलीमा ने दोनों की मुलाकात की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था। 2007 में मौलाना ने तसलीमा का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
भारत सरकार के तसलीमा को अपने यहां प्रवेश करने से रोकने में नाकाम रहने पर ही मौलाना ने इस तरह का इनाम घोषित किया था। अपनी विवादित किताब ‘लज्जा’ की वजह से तसलीमा मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं।