फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   I’m a soldier, I have no regrets, says ISIS Twitter handler Mehdi Masroor Biswas

'IS के सैनिक' मेहदी को किए पर नहीं पछतावा

Fri, 19 Dec 2014 12:35 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
I’m a soldier, I have no regrets, says ISIS Twitter handler Mehdi Masroor Biswas

बंगलुरू के सिविल कोर्ट कॉम्पेक्स से बाहर निकलते वक्त 24 साल के मेहदी मसरूर बिस्वास ने कहा कि, 'मैं एक सैनिक हूं और मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है'।

विज्ञापन


मेहदी मसरूर को आईएसआईस के समर्थन में एक ट्विटर अकाउंट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मेहदी को 15 दिन की पुलिस रिमांड में भी भेजा गया था।
विज्ञापन


कोर्ट रूम के बाहर जब एक वकील ने मेहदी से पूछा कि, 'तुमने यह सब क्यों किया?' तो इसके जवाब में मेहदी ने कहा कि मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

कोर्ट रूम में मेहदी के माता-पिता भी मौजूद थे। पश्चिम बंगाल में जन्मा मेहदी एक मल्टी नेशनल कंपनी में एग्जिक्यूटिव मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। इसके अलावा वह आईएसआईएस समर्थक ट्विटर अकाउंट चला रहा था जहां वह हजारों ट्वीट करने और मैसेज के जवाब देने का काम भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जज की बात पर मुस्कुराता रहा मेहदी

I’m a soldier, I have no regrets, says ISIS Twitter handler Mehdi Masroor Biswas

जब मेहदी को कोर्ट में पेश किया गया तो वहां जबर्दस्त सुरक्षा थी। मेहदी जब कोर्ट रूम पहुंचे तो यह वकीलों से खचाखच भरा हुआ था।

एसीपी ने अदालत से कहा कि पुलिस को मेहदी के हजारों ट्वीट्स की जांच करनी है और जरूरत पड़ने पर जांच के सिलसिले में राज्य और देश से बाहर भी ले जाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि इसलिए मेहदी की 25 दिनों की और हिरासत दी जाए। कोर्ट ने मेहदी को देश से बाहर ले जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया और हिरासत की अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी।

जब जज ने मेहदी से कहा, 'कि तुम्हें 15 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है तो तो उनसे कुछ फीट की दूरी पर खड़े मेहदी ने हल्का मुस्कुराते हुए सिर हिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed