फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   i do not want narendra modi as my pm says amartya sen

नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं देखना चाहते अमर्त्य सेन

Mon, 22 Jul 2013 09:05 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
i do not want narendra modi as my pm says amartya sen

नोबेल पुरस्कार विजेता और जानेमाने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन खुल कर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि एक भारतीय होने के नाते वह मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहेंगे।

विज्ञापन


बकौल सेन मोदी ने अल्पसंख्यकों में घर कर गई असुरक्षा की भावना को कम करने की पूरी कोशिश नहीं की। सेन ने इस दौरान बिहार के विकास मॉडल को गुजरात के विकास मॉडल से बेहतर करार दिया।
विज्ञापन


आम चुनाव से ठीक पहले आए सेन के इस विचार को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर जदयू और भाजपा के बीच विकास के गुजरात और बिहार मॉडल पर जम कर बहस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही पक्ष अपने-अपने विकास मॉडल को सर्वश्रेष्ठ करार दे रहे हैं। भाजपा ने तो गुजरात मॉडल को आम चुनाव में भुनाने की पूरी तैयारी भी कर ली है।

एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में सेन ने मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक भारतीय होने के नाते वह कभी नहीं चाहेंगे कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें क्योंकि उन्होंने अल्पसंख्यकों में घर कर गई असुरक्षा की भावना को दूर करने की पूरी कोशिश नहीं की।

सेन के मुताबिक बतौर मुख्यमंत्री मोदी अपने लंबे कार्यकाल में अल्पसंख्यकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने की दिशा में बेहतर कार्य कर सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस दौरान सेन ने गुजरात के विकास मॉडल की भी तीखी आलोचना की और विकास के लिए बिहार मॉडल की तारीफ की।

सेन ने कहा कि जब विकास की बात होती है तो आप इसमें सामाजिक बदलावों को अलग करके नहीं देख सकते। सामाजिक बदलाव के बिना विकास बहुत हद तक बेमानी और अस्थाई है।


बिहार के विकास मॉडल में सामाजिक बदलावों को जगह है, जबकि गुजरात के विकास के मॉडल में ऐसा नहीं है। इसलिए वह गुजरात के विकास के मॉडल के पक्ष में नहीं हैं।

अमर्त्य सेन का मोदी पर यह वार जाहिर तौर पर कांग्रेस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सुकुन देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed