फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband wants wife to take hiv test court rejects plea

बीवी ने एचआईवी टेस्ट न कराया तो मांगा तलाक

Sat, 15 Jun 2013 12:51 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 15 Jun 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
husband wants wife to take hiv test court rejects plea
पत्नी द्वारा एचआईवी टेस्ट न कराने से नाराज पति ने बांबे हाईकोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए क्रूरता के आधार पर खारिज कर दिया।
विज्ञापन


ईसाई दंपति ने 2009 में शादी रचाई थी, मगर पत्नी के साथ छह महीने बिताने के बाद ही पति ने तलाक की अर्जी दे दी।

पत्नी के अक्सर बीमार रहने और सिर्फ घर पर खाना खाने से पति को संदेह हुआ कि उसकी पत्नी एचआईवी से पीड़ित है।

अपनी अर्जी में उसने यह भी दावा किया कि उसने एक बार अपनी पत्नी को एचआईवी की दवा खाते देखा था। मगर वह अपने दावे को साबित कर पाने में नाकाम रहा।

कोर्ट ने अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि यह बेहद बेतुका है। यह सिर्फ पति के दिमाग की उपज है। यदि आप अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते तो इसमें उसकी भी रजामंदी हासिल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed