फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband threw acid on wife among seven people

पत्नी समेत सात पर फेंका तेजाब, दो गिरफ्तार

Sat, 30 May 2015 10:50 AM IST
Updated Sat, 30 May 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
husband threw acid on wife among seven people

एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह अन्य लोगों पर तेजाब फेंक दिया। मेरठ के लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन में बृहस्पतिवार रात सवा तीन बजे दामाद ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। शौकीन गार्डन में रिक्शा चालक निसार पुत्र कलवा परिवार समेत घर की छत पर सोया था। निसार की बेटी उज्मा का पति साजिद, देवर माजिद व रिजवान निवासी पीपलीखेड़ा, खरखौदा समेत छह लोग बृहस्पतिवार रात सवा तीन बजे सीढ़ी के जरिये छत पर पहुंचे। आरोपियों ने समूचे परिवार पर तेजाब डाला जिसमें निसार, उसकी पत्नी मिसकीना, विवाहिता बेटी तरन्नुम, उज्मा, गुलिस्ता, अफसाना और नाती शलद (छह माह) झुलस गए।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी साथियों संग फरार

husband threw acid on wife among seven people

परिवार में चीखपुकार मची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। तेजाब फेंकने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से पुलिस ने समूचे परिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उज्मा और गुलिस्ता की हालत ज्यादा गंभीर है। इसकी जानकारी लगने पर एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव, सीओ कोतवाली रूपेश कुमार, एसीएम रामभरत तिवारी अस्पताल पहुंचे।

लिसाड़ी गेट एसओ रवेंद्र यादव ने पीपली खेड़ा में दबिश देकर उज्मा के दो आरोपी देवर माजिद और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी साजिद अपने साथियों के साथ अभी फरार है। एसपी सिटी ने बताया कि उज्मा की शादी एक साल पहले साजिद से हुई थी। दंपति का दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला थाने में विवाद चल रहा है। मामले में साजिद और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है। इसको लेकर तेजाब हमला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed