पत्नी की अर्थी उठने से पहले पति ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में ललितपुर के तालबेहट में बीमारी के चलते हुई पत्नी की मौत से दुखी पति ने तालाब में कूदकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार कसबा के चौबयाना मुहल्ला निवासी लल्लू कुशवाहा (40 वर्ष)पुत्र रम्फा पल्लेदारी करके अपना परिवार चलाता था। कुछ वर्ष पहले उसके एक पुत्र की मृत्यु हो गई थी, इसके बाद से लल्लू की पत्नी राजा बेटी (35 वर्ष) बीमार चल रही थी। इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से आहत लल्लू सदमा नहीं झेल पाया तथा पत्नी की अर्थी उठने से पहले ही उसने अपने घर से चार किमी दूर शाहपुर तालाब में डूबकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दो मौतों से मुहल्ले में कोहराम
लल्लू की मौत की खबर सुनते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक साथ दो मौतों से मुहल्ले में कोहराम मच गया। देर रात पति पत्नी को एक साथ मुखाग्नि दी गई तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।
लल्लू की मौत के बाद मौके पर जुटे उसके परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्रों में से बड़े पुत्र कमलेश की दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। दंपति की मौत के बाद परिवार में अब केवल 12 वर्षीय छोटू ही शेष बचा है।
दाह संस्कार के लिए लोगों ने किया सहयोग
मृतकों की बदहाल आर्थिक स्थिति का इसी बात से अंदाज लगाया जा सकता है वह अपनी कृषि भूमि को पत्नी एवं बड़े पुत्र के इलाज के लिए पहले ही विक्रय कर चुका था। मृतकों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए कसबा के लोगों को इंतजाम करना पड़ा।