{"_id":"9f968fb73059d3a6890db8b286ce452e","slug":"husband-suicide-after-wife-beaten-by-family-members-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पिटाई पर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पत्नी की पिटाई पर युवक ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सेवापुरी (वाराणसी)
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में कपसेठी थाना क्षेत्र के उपरवार गांव में गुरुवार की रात दहेज में पलंग न मिलने पर सास, ससुर और देवर ने विवाहिता की पिटाई कर दी। अपने सामने पत्नी की पिटाई होते देख पति ने विरोध किया तो तीनों ने उसको भी मारापीटा।
विज्ञापन
घटना से आहत पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अभी पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। विवाहिता ने आरोपी सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उपरवार गांव निवासी लक्ष्मी शंकर के पुत्र मुरारी सरोज (22) वर्ष की शादी जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी प्रदीप सरोज की पुत्री कुसुम के साथ विगत 14 मई को हुई थी। कुसुम के ससुराल वाले दहेज में पलंग नहीं मिलने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
गुरुवार की रात इसी बात पर ससुर लक्ष्मी शंकर, सास इसरावती, देवर आदित्य उसकी पिटाई करने लगे। पति मुरारी सरोज ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे भी पीटा। घटना से दु:खी मुरारी ने घर से बाहर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
घर आकर परिवारवालों को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिवार वाले उसे लेकर सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिवारीजन मुरारी को लेकर मंडलीय अस्पताल जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने आननफानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को थाने पहुंचकर मुरारी की पत्नी ने आरोपी सास, ससुर, देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया।