फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband killed wife in varanasi.

सरेआम पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Fri, 17 Oct 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Oct 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife in varanasi.

सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार के सामने गुरुवार की सुबह ड्राइवर शैलेंद्र तिवारी ने पत्नी मिथिलेश उर्फ शशिबाला (30) को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना के समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने का साहस नहीं दिखाया।

विज्ञापन


दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को लहरतारा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह टूरिस्ट गाइड पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसको खत्म कर दिया।

सारनाथ क्षेत्र के खजुही गांव निवासी शैलेंद्र तिवारी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व चंदौली के मिसिरपुर की मिथिलेश उर्फ शशिबाला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शैलेंद्र पत्नी की चाल-चलन पर शक था। वह चाहता था कि शशिबाला गाइड का काम छोड़ दे। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। छह साल से शशिबाला अलग पांडेयपुर में रहती थी। हालांकि शैलेंद्र कभी-कभार पत्नी से मिलने जाता था।

विज्ञापन

हत्या के बाद गंगा नहाने गया शैलेंद्र

husband killed wife in varanasi.

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शशिबाला आटो से मूलगंध कुटी विहार मंदिर के सामने पहुंची। आटो से उतरते ही सामने की दुकान पर चाय पी रहे शैलेंद्र ने उसे घेर लिया।

करीब दस मिनट तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। इसके बाद शैलेंद्र ने कमर से चाकू निकाल पत्नी पर हमला कर दिया। चेहरे, सीने और पेट पर लगातार कई वार कर उसने शशिबाला को लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। उसे बचाने कोई आगे नहीं आया। हमले के बाद आरोपी भाग निकला।

घायल शशिबाला को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी सुधाकर यादव, एसपी क्राइम राहुल राज, सीओ कैंट विनोद सिंह, एसओ सारनाथ डीपी यादव मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद आरोपी को लहरतारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

शैलेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह गंगा नहाने गया था। इसके बाद पत्नी को गाइड का काम सिखाने वाले व्यक्ति की हत्या करनी थी। लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ लिया गया। उसका कहना था कि उसका पारिवारिक जीवन बर्बाद हो चुका था। पत्नी को मारने से सिवाय कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed