फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   husband forcing his wife for un natural sex

पत्नी का आरोप, पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध

Fri, 17 Apr 2015 04:01 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
husband forcing his wife for un natural sex

यूपी के बरेली में थाना किला इलाके में रहने वाली लड़की को दिल्ली निवासी उसके पति ने मकान खरीदने के लिए 15 लाख रुपये न लाने पर मारपीट करके घर से भगा दिया। आरोप है कि वह नशा करके उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। नन्दोई पर भी लड़की ने गलत नजर रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने डीआईजी को अपना दर्द सुनाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। शिकायत में लड़की का कहना है कि उसकी शादी 28 अक्टूबर 2013 को दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रहने वाले सलमान के साथ हुई थी। सलमान होटल में पार्टनर है।
विज्ञापन

ननदोई पर गलत नजर रखने का आरोप

husband forcing his wife for un natural sex

आरोप है कि शादी के बाद से सलमान ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसके बहनोई घर आते थे तो उस पर अश्लील फब्तियां कसते थे। शादी के बाद पता लगा कि सलमान नशे का आदी है। उसने कई बार नशे में जबरन उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन भी किया।

सात अप्रैल को सलमान और उसके परिवार के लोग बातचीत करने के लिए उसके घर पर आए। कहने लगे पंद्रह लाख रुपये देकर लड़की को भेजो, वरना अपने घर रखो। विरोध करने पर सलमान ने गाली-गलौज की। उसके परिवार वालों से साथ मारपीट करने लगा। डीआईजी ने मामले पारिवारिक परामर्श केंद्र को भेजकर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed