{"_id":"a4830316-2d49-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"husband-and-wife-held-for-500-crore-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 करोड़ की ठगी में पुलिस के हत्थे चढ़े पति-पत्नी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
500 करोड़ की ठगी में पुलिस के हत्थे चढ़े पति-पत्नी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Nov 2012 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी के सरताज पति-पत्नी को आर्थिक अपराध शाखा ने धर दबोचा है। इस दंपति ने लोगों को करीब 500 करोड़ रुपये का चूना लगाया। उल्हास प्रभाकर खेरे और उनकी पत्नी रक्षा उर्ष ने एक नहीं कई शहरों में इन दोनों ने लोगों को अपने जाल में फंसाया। वे लोगों को छह महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
अपराध शाखा ने इस दंपति को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर ठगी का सनसनीखेज खुलासा किया है। पति-पत्नी स्टॉक गुरु इंडिया कंपनी के माध्यम से लोगों को झांसे में लेते थे। वे लोगों से कहते थे कि उनका पैसा शेयर मार्केट में लगाया जाएगा। इस दंपति के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इनसे 63 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें 23 करोड़ रुपये नकद भी शामिल हैं। आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल ने बताया कि वर्ष 2011 में मोतीनगर थाने में सोनीपत निवासी सुनील कुमार और गुड़गांव के एक पीड़ित की शिकायत पर ठगी के मामले दर्ज किए गए थे। ठग पति का असली नाम उल्हास प्रभाकर खेरे (33) और पत्नी का रक्षा उर्ष है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध शाखा के पास कंपनी से संबंधित करीब 14300 लोगों ने शिकायत दी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इस कंपनी में देश भर से करीब दो लाख पांच हजार लोगों ने रुपया जमा करवा रखा है और कंपनी ने करीब 493 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया है।