फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hundred crores of Ambani brothers deposit in swiss bank says Kejriwal

स्विस बैंक में अंबानी बंधुओं के सौ-सौ करोड़: केजरीवाल

Fri, 09 Nov 2012 03:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 03:43 PM IST
विज्ञापन
hundred crores of Ambani brothers deposit in swiss bank says Kejriwal

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को स्विस बैंकों में जमा काले धन का सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्विस बैंकों में भारत के लाखों करोड़ जमा है, यह जानकारी उन्हे कांग्रेस के ही एक नवनियुक्त मंत्री ने दी। केजरीवाल ने स्विस बैंक के जिन खातों की जानकारी दी, उनमें से अधिकांश उद्योग जगत के दिग्गजों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


इनमें रिलायंस के मुकेश अंबानी, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी, जेट एयरवेज के नरेश गोयल, यशोवर्द्घन बिड़ला और डाबर के बर्मन बंधु शामिल हैं। उन्होंने उन्नाव से कांग्रेस सांसद अन्नु टंडन और उनके पति संदीप टंडन के भी स्विस बैंक में खाता होने का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि स्विस बैंकों में जमा काल धन भारत आ सकता है, लेकिन सरकार उसे वापस नहीं लाना चाहती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई के एक पूर्व डायरेक्टर के मुताबिक भारत का 25 लाख्ा करोड़ रुपया काले धन के रूप में स्विस बैंकों में जमा है। लेकिन यह किसका है, इसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। केजरीवाल ने बताया कि जुलाई, 2011 में फ्रांस सरकार ने भारत सरकार को एक सीडी दी थी। इस सीडी में स्विस बैंक हांगकांग एंड शंघाई कॉरपोरेशन बैंक (एचएसबीसी) के 700 खातों की जानकारी थी। ये खाते बैंक की जेनेवा शाखा में थे। उन्होंने कहा कि इसके आधार सरकार ने एक-दो लोगों के घर रेड की लेकिन सभी बड़े नामों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि स्विस बैंक एचएसबीसी की जेनेवा शाखा में जुलाई, 2006 तक मुकेश अंबानी के 100 करोड़, अनिल अंबानी के 100 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज के 500 करोड़, पूर्व आईआरएस अधिकार और रिलायंस ग्रुप के सदस्य रह चुके संदीप टंडन के 125 करोड़, उनकी पत्नी और उन्नाव की कांग्रेस सांसद अनु टंडन के 125 करोड़, जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के 80 करोड़ और डाबर के बर्मन बंधुओं के 25 करोड़ जमा थे।

केजरीवाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने प्रणब मुखर्जी, जो लिस्ट जारी होने समय वित्त मंत्री थे, से मुलाकात कर मामले को रफा-दफा कर दिया। केजरीवाल ने इन खुलासों के बाद मांग किया कि भारत सरकार को एचएसबीसी के उच्च अधिकारियों को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को सीडी में शामिल सभी नामों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।


रिलायंस ने किया आरोपों का खंडन
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केजरीवाल के आरोपों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा है कि मुकेश अंबानी का एचएसबीसी में कोई खाता नहीं है। उनका नाम गलती से एक खातें में गया था। इसके लिए एचएसबीसी माफी भी मांग चुकी है। कांग्रेस की सांसद अनु टंडन ने भी केजरीवाल के आरोपों को खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही हैं। वहीं, भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने मांग की है कि सरकार बताए कि उसने अब तक काले धन के मुद्दे पर क्या किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed