फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   human rights issued notice to Tamilnadu on caste based ribbon

'जाति जैसे रिबन' पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस

Fri, 27 Nov 2015 07:54 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
human rights issued notice to Tamilnadu on caste based ribbon

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के एक जिले में स्कूली बच्चों को उनके जाति के आधार पर रंगीन रिबन व रिस्ट बैंड पहनने के निर्देश की रिपोर्ट पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्ट पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दो हफ्ते में पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


आयोग ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ऐसी खबर आई है कि तिरुनेल्विल जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों से उनके जाति के आधार पर रंगीन रिबन व कलाई में फीता बांधने को कहा गया था। आयोग ने कहा कि यदि यह रिपोर्ट वास्तव में सही है तो यह मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के सामाजिक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और तिरुनेल्विल जिले के कलेक्टर से दो हफ्ते में तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भी दिए थे जांच के आदेश

human rights issued notice to Tamilnadu on caste based ribbon

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला उस समय उजागर हुआ जब जिला प्रशासन द्वारा कक्षाओं की जांच के दौरान छात्रों के एक समूह को उनकी जाति की पहचान के लिए ऐसी रिबन व रिस्ट बैंड पहने हुए पाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया, हालांकि कि शिक्षा विभाग की एक बैठक के दौरान यह आदेश मौखिक ही दिया गया था।

मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में आने के बाद इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। जाति आधारित इस तरह के फैसलों से तमिलनाडु सरकार की फजीहत बढ़ सकती है क्योंकि आयोग इस मामले को लेकर काफी संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed