फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   human bomb may target modi, shinde says not to worry

मोदी पर हो सकता है हमला, शिंदे बोले 'डॉन्ट वरी'

Mon, 24 Mar 2014 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Mar 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
human bomb may target modi, shinde says not to worry

ऐसा कई दिन से कहा जा रहा है कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर आतंकवादी हमला हो सकता है। बिहार में जब वो एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तो पटना का गांधी मैदान में एक के बाद एक कई धमाके हुए।

विज्ञापन


लेकिन अब उनकी जान को खतरा बताने से जुड़ी नई खुफिया जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मानव बम से हमला हो सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आईबी (खुफिया ब्यूरो) ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मोदी पर ऐसा हमला हो सकता है, जैसा कि 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाना बनाकर लिट्टे ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड बॉम्बर कर सकता है वार

human bomb may target modi, shinde says not to worry

इस खुफिया जानकारी में खास तौर से यह बताया गया है कि मोदी की आतंकवादी मोदी पर गोली न चलाकर ऐसा सुसाइड बॉम्बर तैयार कर रहे हैं, जो समर्थक की शक्ल में उनके करीब पहुंच सकता है।

इस अलर्ट में यह नहीं बताया गया है क‌ि हमला करने वाला फिदायीन महिला हो सकता है या पुरुष। खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि मोदी पर यह हमला वाराणसी या वडोदरा में हो सकता है, जहां से मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।

जब मोदी को भाजपा का पीएम पद का दावेदार बनाया गया था, तो रेड अलर्ट जारी किया गया था। एनआईए समेत कम से कम तीन एजेंसियां अगस्त 2013 में ट्रेस की गई फोन की बातचीत पर ध्यान दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर भी नजर

human bomb may target modi, shinde says not to worry

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसियां चुनावों की घोषणा के साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले गए मैसेज पर भी काम कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां लश्कर ए तय्यबा और इंडियन मुजाहिदीन जैसे संगठनों के फ्लोटिंग सदस्यों पर निगाह रखे हुए हैं।

आईबी ने कई राज्यों को लेकर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को लेकर इनपुट दिए हैं, जिनमें खास तौर से उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया, "हम इन राज्यों साथ बातचीत के चैनल खुले रखे हुए हैं।"

इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी यासीन भटकल से पूछताछ में भी कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि मोदी को निशाना बनाकर आतंकी हमला हो सकता है।

शिंदे ने कहा मोदी को खतरा नहीं

human bomb may target modi, shinde says not to worry

हालांकि, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जान कोई खतरा नहीं है। उनकी सुरक्षा को पहले की तुलना में बढ़ा दी गई है। नरेंद्र मोदी की जान को खतरे से जुड़े पूछे गए एक सवाल में शिंदे ने कहा कि भाजपा नेताओं का एक दल उनसे मिलने आया था।

लेकिन उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि उनकी जान को कोई खतरा है। पटना रैली में विस्फोट के बाद उन्होंने खुद की मोदी का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया था। इस लिहाज से देखें को मोदी की जान को कोई खतरा नहीं है।

शिंदे ने कहा कि सरकार ने सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया है, चाहे वे भाजपा के हों या सोशलिस्ट पार्टी के या फिर कोई और। ऐसे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed