{"_id":"300cd248-1816-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"how-rapes-will-stop-if-accused-goes-for-forgiveness","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे मिलेगी आरोपियों को माफी तो कैसे रुकेंगे बलात्कार? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऐसे मिलेगी आरोपियों को माफी तो कैसे रुकेंगे बलात्कार?
बिजनौर/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Oct 2012 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम को हवस का शिकार बनाकर उसका जीवन नर्क बनाने वाले को सजा दिलाने की समाजसेवी महिलाओं की पहल समझौते तक ही सिमट कर रह गई। पीड़ित बच्ची की इज्जत का वास्ता देकर आरोपी को सजा के तौर पर लानतें देकर मामला निपटा दिया गया। अगर दुराचार के आरोपियों को ऐसे ही माफी दी जाती रही तो ये घटनाएं कैसे रुकेंगी?
विज्ञापन
यौन शोषण की शिकार बालिका को न्याय दिलाने के लिए तीन समाजसेवी महिलाएं निशा अग्रवाल, डॉ.रजनी शर्मा एवं आयशा सिद्दीकी ने कुछ आवाज उठाई थी, लेकिन समाज को झकझोर कर रख देने वाली यह घटना महिला सशक्तिकरण का दम भरने वाले संगठनों के हो-हल्ले को आईना दिखाने वाली साबित हुई। अखबार की सुर्खियां बनने के बावजूद कहीं से कोई आवाज नहीं उठी। महिलाएं भी चुप्पी साधे रहीं।
विज्ञापन
आयशा सिद्दीकी के आवास पर मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों में वार्ता हुई। पीड़ित बालिका के परिवार ने दुराचारी युवक के परिजनों की माफी की गुहार को तरजीह दी। उधर, युवक ने अपनी करतूत के लिए माफी मांगी, जिसके चलते समाजसेवी महिलाओं ने बालिका पक्ष के निर्णय पर न चाहते हुए भी अपनी मौन स्वीकृति की मुहर लगा दी।
विज्ञापन