फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   how has possible to mufflerman returns defeat Crazy Kajaria

क्रेजीकेजरिया को कैसे हराया मफलर मैन ने, जानिए?

Thu, 12 Feb 2015 08:04 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
how has possible to mufflerman returns defeat Crazy Kajaria

नवंबर 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया विंग ने पहली बार अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया पर घेर कर बेइज्जत करने की कोशिश की तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि इसका उन पर क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन


बीजेपी की सोशल मीडिया विंग ने ट्विटर पर #CrazyKejaria और #UTurnFirSe को ट्रेंड करके अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया। पर इसी बीच लोगों में ट्विटर पर #Mufflerman ट्रेंड को लेकर एक बार रोचकता बढ़नी शुरू हो गई। पूरे देश की तरह इस ट्रेंड का ध्यान गया।
विज्ञापन


बीजेपी की सोशल मीडिया विंग का जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के कौशांबी में आम आदमी पार्टी की 16 लोगों वाली सोशल मीडिया टीम ने बीजेपी का जवाब देना शुरु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया टीम से हुआ फायदा

how has possible to mufflerman returns defeat Crazy Kajaria

आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया विंग के प्रमुख अंकित लाल ने क्वार्टज से बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया की यह जंग हम बीजेपी की वजह से ही जीते। इस अभियान के शुरू होने के बाद लगा कि बीजेपी की सोशल मीडिया की तरफ से किया जा रहा आक्रामण अब आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही जा रहा है।

अंकित लाल ने बताया कि पहले में इसके खिलाफ था। बाद में हमने #Mufflerman को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव कैंपनिंग शुरू की। इसके दो महीने बाद ही आम आदमी पार्टी की टीम ने पूरे भारत में एक साथ #MufflermanReturns अभियान को सोशल मीडिया को शुरू किया। इस अभियान में केजरीवाल के मफलर का भुनाया गया।

इसके बाद ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल दिल्‍ली के मुख्यमंत्री पद के सबसे योग्य उम्मीदवार के तौर पर उभरे।

10 लाख लोगों ने केजरीवाल को किया मेंशन

how has possible to mufflerman returns defeat Crazy Kajaria

अरविंद केजरीवाल को जनवरी में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर मेंशन किया। वहीं किरण बेदी को सिर्फ को 5,60,000 लोगों और अजय माकन को सिर्फ 56,000 लोगों ने मेंशन किया था।

सोशल मीडिया पर बीजेपी की सोशल मीडिया विंग ने लगातार आम आदमी पार्टी पर हमले किए तो आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया विंग ने सोशल मीडिया पर उसके जवाब दिए।

इसका असर यह हुआ दिल्‍ली के विधानसभा चुनावों में साफ तौर पर देखने को मिला। दिल्‍ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।

आम आदमी पार्टी की जीत में उनक सोशल मीडिया टीम का प्रबंधन साफ तौर पर देखने को मिला। आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने नंवबर 2012 में पार्टी के बनने के बाद से ऑनलाइन कैंपनिंग शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed