{"_id":"228504ae-5edb-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"how-govt-without-head-will-bring-back-martyr-hemraj-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शहीद का सिर कैसे लाएगी बिना सिर की सरकार'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शहीद का सिर कैसे लाएगी बिना सिर की सरकार'
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 15 Jan 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर पाक सैनिकों की बर्बर कार्रवाई में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के मामले में शिवसेना ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाना बनाया है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि यूपीए खुद 'बिना सिर की सरकार' है, वह शहीद हेमराज का सिर कैसे वापस लाएगी।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को असम जाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के आंसू पोंछने का समय मिल जाता है, लेकिन देश की रक्षा के लिए भारतीय सेना के जिस जवान ने अपनी जान गंवा दी, उसके परिजनों से मिलने का समय उनके पास नहीं है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के शासन में पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों की ज्यादा कीमत है, जबकि देशभक्तों की जरा भी कीमत नहीं है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने ग्रहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का मजाक बनाते हुए कहा कि शिंदे शहीद हेमराज की मां से यह कहेंगे कि जो हुआ उसे भूल जाओ। बेटे का सिर कटने पर इतना गुस्सा क्यों? शायद इस दुख को भुलाने के लिए ही सरकार ने पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों और हॉकी खिलाड़ियों को भारत बुलाया है। उद्धव ठाकरे ने पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन