{"_id":"b8cf0635561a1f2bd53fee25df77d671","slug":"hostage-tried-to-rape-woman-in-moving-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी में महिला से रेप की कोशिश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चलती गाड़ी में महिला से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बदमाश किसकदर बेखौफ हैं ये कानपुर की घटना से साफ हो जाता है। जहां एक महिला अपने बुजुर्ग पिता और बच्चों के साथ अपने ससुराल से मायके आ रही थी। उन्हें एक बोलेरो में सवार कुछ युवकों ने लिफ्ट दिया।
विज्ञापन
जैसे ही ये लोग उस गाड़ी में बैठे उसमें सवार युवकों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने महिला से बलात्कार की भी कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि महिला और उसके पिता के विरोध के चलते युवक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। नाराज युवकों ने उन्हें चलती गाड़ी से ही नीचे फेंक कर फरार हो गए। जिससे पीड़ित परिवार घायल हो गया।
विज्ञापन
इधर जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया और स्थानीय पुलिस चौकी को घेर लिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी भेजा।
मामला शनिवार शाम का है जब थाना सचेंडी क्षेत्र की एक विवाहिता अपने बुजुर्ग पिता और तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ मायके आने के लिए निकली। इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले में जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।