फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   hope us will apply uniform standards of human rights in dealing with modi says khurshid

अमेरिका की मोदी से मुलाकात पर सरकार को ऐतराज

Wed, 12 Feb 2014 02:59 PM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
hope us will apply uniform standards of human rights in dealing with modi says khurshid

अमेरिका की भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से सुलह सफाई की कोशिशें विरोधियों को रास नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन


भारत स्थित अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल की मोदी से मुलाकात तय हो जाने से नाराज विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अमेरिका को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का ख्याल रखने की नसीहत दी है।

जबकि सपा ने इसे अमेरिका की भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी करार दिया है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह इस मुलाकात और मोदी को ज्यादा अहमियत नहीं देते।
विज्ञापन

विरोधियों को डर, भाजपा को होगा लाभ

hope us will apply uniform standards of human rights in dealing with modi says khurshid

दरअसल मोदी विरोधियों को लगता है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमेरिका और मोदी के बीच शुरू हुई सुलह सफाई की कोशिश भाजपा को राजनीतिक लाभ दे सकती है।

सुलह सफाई पर सबसे कड़ा ऐतराज सलमान खुर्शीद ने जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका यहूदियों के नरसंहार को नहीं भुला सकता, उसी तरह भारत गुजरात दंगों को।

विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका को मोदी के अतीत को भी ध्यान में रखना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका की तरह भारत को भी अब मोदी के मामले में नरमी जतानी चाहिए तो उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका यहूदियों के नरसंहार को नहीं भूल सकता, उसी तरह भारत भी गुजरात के नरसंहार को नहीं भुला सकता।

खुर्शीद ने सवाल किया कि क्या गुजरात सरकार में मंत्री रही माया कोडनानी को दंगों के दौरान फूल देने के लिए अदालत ने सजा सुनाई है।

सपा ने भी किया मोदी से मुलाकात का विरोध

hope us will apply uniform standards of human rights in dealing with modi says khurshid

विदेश मंत्री ने अमेरिका पर मोदी से न मिलने का दबाव डाले जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का राजदूत देश की किसी भी शख्सियत से मिलने के लिए स्वतंत्र है।

उधर, सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस मुलाकात से यह साफ हो गया है कि अमेरिका हमारे अंदरूनी मामले में दखल दे रहा है।

उन्होंने यहां तक कहा कि सरकार को राजनयिकों की मुख्यमंत्रियों से मुलाकात को ही प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

माना जा रहा है कि अमेरिका की राजदूत नैंसी पावेल आगामी 13 फरवरी को गांधीनगर में मोदी से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय ने मुलाकात कराने के लिए अमेरिकी दूतावास द्वारा आग्रह भेजे जाने और इसी हफ्ते नैंसी की मोदी से संभावित मुलाकात की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed